{"_id":"668dc5cebefaf5c89a0e38c4","slug":"police-operation-in-kharkan-kallar-majra-siwan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427513-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस का खरकां, कल्लर माजरा, सीवन में अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस का खरकां, कल्लर माजरा, सीवन में अभियान
Wed, 10 Jul 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गुहला पुलिस ने मंगलवार कोडीएसपी कुलदीप बैनीवाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए गांव कल्लर माजरा व खरकां में सर्च अभियान चलाया। पुलिस दस्ते ने गांव खरकां, कल्लर माजरा व सीवन नशा तस्करी का धंधा करने वाले 60 संदिग्ध घरों की छानबीन की।
अभियान के दौरान डीएसपी कुलदीप सिंह के अलावा गुहला थाना प्रभारी राजपाल, चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंहए, सीवन थाना प्रभारी सुरेश कुमार, महिला थाना कैथल इंचार्ज रेखा, एंटी नैरोटिक्स प्रभारी बलराज सिंह, रामथली चौकी प्रभारी संदीप कुमार, महमुदपुर चौंकी प्रभारी विकास कुमार आदि पुलिस जवान शामिल रहे।
डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि एसपी उपासना के आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने व नशा तस्करी के संदिग्धों में भय उत्पन्न करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इसके साथ साथ सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि या तो अपराधिक व्यक्ति अपराध से तौबा कर लें या फिर कैथल जिले को छोड़ दें।