फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police launched search operation to catch drug smugglers

Kaithal News: नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Sun, 03 Nov 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Police launched search operation to catch drug smugglers
कैथल। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने संदिग्ध घरों में सर्च ऑपरेशन के तहत जांच की। एसएचओ राजौंद इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, एसएचओ सीवन एसआई रणदीप सिंह, एसएचओ गुहला सबइंस्पेक्टर रामपाल, एएनसी स्टाफ प्रभारी एसआई बलराज सिंह व कमांडो दस्ते के साथ कुल 10 पुलिस टीमों में शामिल करीब 100 पुलिसकर्मियों ने करीब 20 गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान लगभग 100 संदिग्ध घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छुपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला न रहता हो।
विज्ञापन

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सुबह-सुबह चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों, उन पर शिकंजा कसना है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed