{"_id":"2f3477f259f6c43268bb7ed02a036ea0","slug":"police-inspector-arrested-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध बनाकर फंसाते थे, सरगना एसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध बनाकर फंसाते थे, सरगना एसआई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। फोन के जरिए लोगों से जान पहचान बनाने के बाद उनसे अवैध संबंध स्थापित करने और फिर ब्लैकमैल कर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में कार्यरत सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।
वह एक युवती के जरिए यह धंधा करता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरोह के चंगुल में फंसे लोगों की जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसपी कैथल कृष्ण मुरारी को पिहोवा(कुरुक्षेत्र) निवासी राजकुमार ने बताया था कि वह पिहोवा में किरयाना शॉप चलाता है। कुछ दिन पहले एक लड़की ने मोबाइल पर फोन करके उससे 50 रुपये का रिचार्ज करवाने की प्रार्थना की। कहा, मां बीमार है, इसीलिए मानवता के आधार पर उसकी मदद कर दे। वह उसकी बातों में आ गया। बातचीत के बाद वह गाड़ी में उससे मिलने के लिए कैथल के पिहोवा चौक पर आ गया।
विज्ञापन
यहां एक होटल में जाकर उसने लड़की की सहमति से उससे संबंध बनाएं। इसी बीच शाम को उसके पास एक फोन आया कि वह लड़की अस्पताल में दाखिल है। उसकी हालत खराब है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस पर वह अपने दोस्त के साथ कैथल पहुंचा। वहां उसे आजाद सिंह नामक व्यक्ति मिला। उसने खुद को एसपी का रीडर बताया तथा मामले को रफा-दफा करने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की।
किसी तरह आठ लाख में सौदा तय हुआ।आजाद सिंह ने उससे मौके पर ही 6200 रुपये ले लिए। अगले दिन वह 5 लाख रुपये लेकर कैथल पहुंचा और कोर्ट के पास आजाद सिंह को दे दिए। इसके बाद आजाद सिंह ने एक शपथ पत्र पर समझौता होने के नाम पर हस्ताक्षर करवाए तथा शेष तीन लाख रुपये देते हुए समझौता पत्र ले जाने की बात कही। बाद में उसे पता चला कि आजाद सिंह एसपी का रीडर न होकर एसपी कार्यालय में कार्यरत है।
उसे अपने साथ हुई जबरन वसूली एवं धोखाधड़ी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में आजाद सिंह सहित लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक और मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र के ही रहने वाले कुलदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को भी इसी तरह का मामला दर्ज किया था। उसने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि पिहोवा की रहने वाली एक लड़की ने खुद को गीता बताते हुए उससे संपर्क किया। वह उसकी बातों में आ गया। गीता उसे बहकाते हुए ढांड के निकट ले आई।
जहां वीरेंद्र सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी कैथल, बारना निवासी जसविंद्र सिंह, खेड़ी रायवाली निवासी तिलक गुर्जर पहसे से ही मौजूद थे। इन युवकों ने गीता के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर उससे कैथल लघु सचिवालय के निकट 14 लाख रुपये वसूल लिए।
पुलिस ने आजाद सिंह सहित गिरोह में शामिल लड़की और और इससे पूर्व कुरुक्षेत्र के ही एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये वसूली के मामले में दो एफआईआर दर्ज करते हुए आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद सिंह कैथल एसपी कार्यालय में बतौर एसी-1 के पद पर कार्यरत था। उसी ने गिरोह में शामिल लड़की को कमरा दिलवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल