फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police, CRPF conducted flag march

Kaithal News: पुलिस, सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Police, CRPF conducted flag march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर बीरभान ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदान के लिए जागरूक भी किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें, निर्भीक होकर मतदान करें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति दिखाकर महिलाओं व आम लोगों विशेषकर कमजोर वर्गों मध्य सुरक्षा की भावना पैदा करने सहित कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा। डीएसपी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस सजगता के साथ कार्य कर रही है, जिसके तहत लोगों को निर्भीक होकर स्वेच्छानुसार बढ़-चढक़र मतदान करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


जनता को अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त गुहला-चीका, ढांड व कलायत में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च प्रत्येक गांव में निकाला जाएगा।­
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed