फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police caught two accused in theft

Kaithal News: चोरी में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police caught two accused in theft
कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भागल निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत दी थी 30 दिसंबर 2024 को घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। चीका थाने में यह केस दर्ज कराया गया था। आरोपी सिंहाली निवासी आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ काला किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पूछताछ के बाद आरोपी गुरदेव के कब्जे से पंजाब से चोरीशुदा दो बाइक बरामद की। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के पीएसआई गगनदीप टीम ने मानस पट्टी कैथल निवासी मोनू को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिल्ला खेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 28 फरवरी को पटवार भवन के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शहर थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोपी मोनू के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। संवाददो स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी
विज्ञापन

कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। पहले मामले में पट्टी अफगान कैथल निवासी लोकराज ने सिविल लाइन कैथल थाने में दी शिकायत में बताया कि चोर 28 फरवरी को न्यायिक परिसर कैथल के निकट खड़ी उसकी बाइक चुरा कर ले गए। सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में हरिगढ़ किंगन के कर्मवीर ने चीका पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर दो मार्च को डंडौता गांव के निकट खड़ी उसकी बाइक चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed