{"_id":"671169e310242c53b50b8cb4","slug":"police-caught-the-wanted-criminal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-501525-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वांछित अपराधी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वांछित अपराधी को पुलिस ने दबोचा
Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गांव पाई निवासी वांछित अपराधी वेद प्रकाश को काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर तीन जून 2019 को गांव पाई में एक खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी करने का आरोप है। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज था। आरोपी उक्त मामले अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ था व गिरफ्तारी से बचने के लिए निरंतर भूमिगत चल रहा था, जिसे न्यायालय ने पांच अप्रैल 2021 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
मारपीट व चोरी में तीन के खिलाफ केस
कैथल। मारपीट व चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बात्ता निवासी रामफल ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 14 अक्तूबर को आरोपी जयप्रकाश, अजय व विजय ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके 50 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद