{"_id":"686ad358d67a267ec10f16ac","slug":"police-arrested-two-accused-for-stealing-utensils-and-sewerage-lid-from-a-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686031-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर से बर्तन और सीवरेज का ढक्कन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर से बर्तन और सीवरेज का ढक्कन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 07 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में एक घर से बर्तन और सीवरेज का ढक्कन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चीका थाना पुलिस के एचसी दिनेश कुमार की टीम ने चीका निवासी आरोपी देशराज और अरुण को गिरफ्तार किया है।
पटियाला रोड चीका निवासी गुरविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि 4 जुलाई की सुबह वह किसी काम से बाहर गया था। शाम को लौटने पर देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए थे और अज्ञात व्यक्ति घर से सीवरेज का ढक्कन तथा रसोई से पीतल व स्टील के बर्तन चोरी कर ले गया। चीका थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए बर्तन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद