{"_id":"69ebbe0f112d3f294d066e36","slug":"police-arrested-the-poppy-husk-supplier-kaithal-news-c-18-1-knl1004-893130-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने चूरापोस्त सप्लायर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने चूरापोस्त सप्लायर को पकड़ा
Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने चूरापोस्त सप्लायर भीलवाड़ा राजस्थान के गांव लादुवास निवासी गोवर्धन को काबू कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने 19 अप्रैल की मध्य रात को टोल प्लाजा से लगभग 5 किलोमीटर आगे नारनौल रोड पर ट्रक से गांव बुआना जिला जींद निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू को एक प्लास्टिक कट्टे से 26 किलो 340 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी। आरोपी से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी जिला जींद के गांव किलाजफरगढ निवासी दीपक तथा आशीष के साथ मिलकर नशा तस्करी का काम करता है। यह नशीला पदार्थ उन दोनों ने कहीं बेचने के लिए दिया हुआ था। मामले में आरोपी दीपक व आशीष को भी काबू कर लिया गया था।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया किसभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उनको यह चूरापोस्त जिला भीलवाड़ा राजस्थान के गांव लादुवास निवासी गोवर्धन की ओर से सप्लाई किया गया था। पुलिस ने सप्लायर से 3 हजार रुपये की ड्रगमनी तथा एक वजन तौलने का छोटा कांटा भी बरामद किया गया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद