फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested 72 accused in August

Kaithal News: अगस्त में 72 आरोपी पुलिस ने दबोचे

Sat, 02 Sep 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 72 accused in August
कैथल। पुलिस ने अगस्त माह के शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलहा रखने व जुआ अधिनियम के 51 मामलों में 72 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त माह के दौरान संपत्ति विरुद्ध शीर्षक के 22 मामलों में 29 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 16 लाख 78 हजार 590 रुपये मूल्य की जनसंपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन


चोरी शीर्षक के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 20 हजार 500 रुपये मूल्य की संपत्ति, सेंधमारी के चार मामलों में छह आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 20 हजार 300 रुपये संपत्ति, छीनाझपटी के तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके एक लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति, डकैती के तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो लाख 81 हजार 790 रुपये की संपत्ति बरामद की गई।
विज्ञापन


वाहन चोरी के नौ मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से नौ लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करी के सात मामले दर्ज करके नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो 20 ग्राम स्मैक, 285 ग्राम गांजा, 318 ग्राम अफीम, 832 ग्राम डोडा, 27 ग्राम हेरोइन व 180 नशीली गोलियां बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 16 मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनके कब्जे से 82.25 बोतल हथकढ़ी शराब, 158 बोतल देसी शराब, छह बोतल अंग्रेजी शराब, 12 बोतल बीयर व 300 लीटर लाहन बरामद किया गया है।


जुआ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज करके 24 आरोपियों को काबू करते हुए चार लाख 85 हजार 670 रुपये जुआ/सट्टा राशि बरामद की है। अवैध असलहा रखने के एक मामले में एक आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। इसके अतिरिक्त 14 बेल जंपर व 22 पीओ भी काबू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed