फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested 67 accused in February

Kaithal News: फरवरी में पुलिस ने दबोचे 67 आरोपी

Tue, 05 Mar 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 67 accused in February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस ने फरवरी महीने में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी आदि के 32 मामलों में 67 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। यह जानकारी एसपी उपासना ने दी है।

एसपी उपासना ने बताया कि फरवरी माह दौरान संपत्ति विरुद्ध शीर्षक के 21 मामलों में 49 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 31 लाख 37 हजार 200 रुपये की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है। जिनमें चोरी के छह मामले में 12 आरोपियों को काबू करके 92 हजार 200 रुपये की संपत्ति, सेंधमारी के आठ मामलों में 13 आरोपियों को काबू करके 13 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की।
विज्ञापन


स्नैचिंग के दो मामलों में चार आरोपियों के कब्जे से 28 हजार रुपये की संपत्ति, लूट के एक मामले में दो आरोपियों के कब्जे से सात लाख रुपये की संपत्ति, डकैती के दो मामलों में 17 आरोपियों को काबू करके चार लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति व ट्रांसफार्मर चोरी व वाहन चोरी के एक आरोपी को काबू करके चार लाख 77 हजार रुपए मूल्य की जनसंपत्ति बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट तहत चार मामले दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 24 किलो 290 ग्राम डोडा, 63 ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए पांच मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार किए है, जिनके कब्जे से 41 बोतल हथकढ़ी शराब, 1833.50 बोतल देसी शराब,416.25 बोतल अंग्रेजी शराब, 110.40 बोतल बीयर, 540 लीटर लाहन बरामद किया है। जुआ अधिनियम के तहत 2 मामलों में आठ आरोपियों को काबू करके 47 हजार 150 रुपये जुआ/सट्टा राशि बरामद की। इसके अतिरिक्त फरवरी माह दौरान पुलिस ने छह बेल जंपर तथा 7 पीओ भी काबू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed