फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PMO replies Professor's email

...जब पीएम मोदी ने दिया प्रोफेसर के ई-मेल का जवाब

Thu, 12 Jun 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 12 Jun 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
PMO replies Professor's email
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के जरिये देश भर से मिलने वाली सूचनाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं। मोदी की इस कार्यशैली से कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के प्रोफेसर भी फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल कॉलेज के प्रोफेसर ने पीएम नरेंद्र मोदी को ई-मेल से शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने की जरूरत पर ध्यान देने के बारे में लिखा था। जिसका पीएमओ की ओर से जवाब आया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद आरकेएसडी के प्रोफेसर डा. राजेन्द्र ढुल ने पीएमओ को अध्यापकों की योग्यता में बदलाव लाने के लिए एक ई-मेल किया था। वहां से न केवल इसका जवाब आया, बल्कि सुझावों पर अमल करने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीएम को भेजे ई-मेल में प्रोफेसर ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई भी दी थी। डा. राजेन्द्र ढुल ने बताया कि उन्होंनेे 27 मई को पीएमओ को ई-मेल किया था। उन्होंने मेल में लिखा कि शिक्षा में गुणवत्ता किसी भी देश के विकास का सूचक है। वर्तमान में एक अध्यापक का स्तर स्कूल के विद्यार्थी के स्तर के समान है। शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है।

देश में काफी संख्या में सेल्फ फाइनेंस शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। जहां अध्यापक गुणवत्ता का स्तर निमभन हो गया है। डा. राजेन्द्र ढुल नेे बताया कि सीआईआई में पीएम मोदी के संबोधन से प्रभावित होकर उन्होंने यह ई-मेल की।


जवाब पाकर खुशी हुई : ढुल
डा. ढुल ने बताया कि जब उन्हें ई-मेल का जवाब मिला तो उन्हें काफी खुशी हुई। जवाब में पीएमओ की ओर से लिखा गया कि एक अच्छे राष्ट्र निर्माण और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। सुझावों पर अमल किया जाएगा। सहयोग के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed