फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plot case near Government Girls Senior Secondary School: Notice issued to 11 employees to join investigation

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट प्लाट का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Plot case near Government Girls Senior Secondary School: Notice issued to 11 employees to join investigation
कैथल। नगर परिषद के दावे अनुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में 28 मार्च को जांच की जाएगी। इसके लिए 11 कर्मचारियों को जांच में शामिल होने के लिए नगर परिषद ईओ ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित एक प्लॉट पर नरवाना निवासी एक व्यक्ति ने निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसमें न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए नगर परिषद को किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करने की बात कही थी। इसके बाद नगर परिषद ने इस प्लॉट को लेकर पुलिस थाने में शिकायत देकर निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। उधर, डीसी प्रदीप दहिया ने इस मामले में डीएमसी को तीन दिनों में जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद ईओ ने 11 कर्मचारियों को जांच में शामिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन

ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी एवं इस समय सीवन नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा, नगर परिषद से तत्कालीन कर निरीक्षक नरेश मिगलानी, मौजूदा कर निरीक्षक मनोज तिवारी, तत्कालीन कर निरीक्षक ईश्वर सिंह, नगर परिषद में मौजूदा सहायक शीतल, नगर परिषद में तत्कालीन लिपिक कृष्ण, नगर परिषद के लिपिक वीरेंद्र सिंह, सेवादार राजेंद्र शर्मा, सेवादार जगमेल, सफाई कर्मचारी शेखर व तत्कालीन सेवादार रोशन सैनी को आगामी 28 मार्च को सायं 4 बजे जांच व सुनवाई व अपना पक्ष रखने के लिए जिला नगर आयुक्त कार्यालय कैथल में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed