फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pledge to conserve water by joining the 'Catch the Rain' campaign: Deputy Commissioner

कैच द रेन अभियान से जुड़कर जल संरक्षण का लें संकल्प : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pledge to conserve water by joining the 'Catch the Rain' campaign: Deputy Commissioner
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने जिलेवासियों से मानसून के दौरान वर्षा जल का अधिकतम संचयन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कैच द रेन अभियान का उद्देश्य बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजकर जल संकट का स्थायी समाधान तैयार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि आज हम पानी बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यक है। मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए सभी सरकारी विभाग, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक इकाइयां, सामाजिक संगठन और आम नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अपनाया जाए
उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक घर, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, उद्योग व अन्य संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अपनाया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम उपयोग किया जा सके। इसके साथ ही भूजल स्तर बढ़ाने के लिए उपयुक्त स्थानों पर रिचार्ज पिट व रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कराया जाए और अनुपयोगी बोरवेलों का उपयोग भूजल रिचार्ज के लिए किया जाए। पारंपरिक जल स्रोतों को संवारे और इन्हें इस्तेमाल लायक बनाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को तालाबों और जलाशयों की नियमित सफाई व गाद निकालकर उनकी क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed