फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pleading for relief from the problems of helpless animals

Kaithal News: बेसहारा पशुओं से परेशानी, निजात दिलाने की गुहार

Sun, 11 Aug 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pleading for relief from the problems of helpless animals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। बेसहारा पशुओं के कारण हो रहे हादसों से शहर के लोग परेशान हैं। बेसहारा गोवंश के कारण गुहला, पटियाला, कैथल व पिहोवा रोड और शहर की कॉलोनियों व बाजार में अधिक हादसे हो रहे हैं। शनिवार को चीका शहर व आसपास क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

वहीं, बेसहारा गोवंश को गोशाला में छुड़वाने की मांग की है। लोगों ने कई बाजार में घूम रहे आवारा गोवंश को गोशाला में छुड़वाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी सागर भारद्वाज, सुखपाल राणा, बलजीत भुक्कल, फौजी कृपाल गागट, डॉ सुशीला बेबी, अशोक कुमार, जगतार अगोंध, रत्न बोबी, मोनू, साहिल, चरण दास, जगदेव सीड़ा ने बताया कि शहर में इन दिनों काफी संख्या में बेसहारा गोवंश घूम रहा है, जो बाजार में सामान खरीदने आ रहे ग्राहकों पर हमला कर देते हैं। ऐसे में कई बार आवारा गोवंश द्वारा कई लोगों को चोटिल कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने ताऊ देवीलाल पार्क चीका में विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अंधेरे में चोटिल हो या जान चली जाए, इसकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा? लोगों ने कहा कि जिला शहर में आवारा घूम रहे गोवंश को गोशाला में छुड़वाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में आवारा गोवंश की व्यवस्था न होने की स्थिति में शहर कि जनता को आवारा गोवंश को शहीद उद्यम सिंह चौक पर बांध कर चौक को जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।


दिव्यांगों ने भी उठाई मांग

शहर के दिव्यांग गुरचेत सिंह, कर्मवीर सिंह, अमृत पाल, विनोद कुमार, वजीर चंद, सोनू कुमार, भगवान सिंह ने ताऊ देवीलाल पार्क में पहुंचकर गोवंश की आवाज उठाने वाले लोगों का समर्थन किया उन्होंने कहा कि आवारा गोवंश की वजह से लोग चोटिल हो कर हमारे जैसे न बन जाए। इसलिए हम सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि आवारा को गोवंश को जल्द से जल्द पड़कर गोशाला में छुड़वाने की मांग की है।

शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश के कारण हो रहे हादसों से लोगों के चोटिल होने की घटनाएं की जानकारी है। इसे रोकने के लिए बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने की कवायद की जा रही है। - राजेश शर्मा, नगरपालिका सचिव चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed