फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plea for addressing incomplete shed construction in Ataila, and waterlogging and pond overflow issues in Manas.

Kaithal News: अटैला में अधूरे शेड निर्माण, मानस में जलभराव और तालाब ओवरफ्लो के निवारण की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Plea for addressing incomplete shed construction in Ataila, and waterlogging and pond overflow issues in Manas.
समाधान ​शिविर में समस्याएं सुनते सीटीएम।
कैथल। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीटीएम प्रमेश सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव अटैला निवासी सुल्तान सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि जिला परिषद कैथल की ओर से गांव के जोहड़ के पास शेड निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन काफी समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने इस कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की मांग रखी। सीटीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीटीएम प्रमेश सिंह ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ये भी आईं शिकायतें
- गांव मानस के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत देकर बताया कि गांव में लंबे समय से पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घरों के सामने गंदा पानी जमा रहता है। बरसात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नाली एवं गली निर्माण करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्योदा के मेन बस अड्डा क्षेत्र के नागरिकों ने तालाब के ओवरफ्लो होने की शिकायत रखी। नागरिकों ने बताया कि तालाब का पानी गलियों और आसपास के घरों में पहुंच रहा है जिससे गंदगी फैलने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा बना हुआ है। दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में समस्याएं सुनते सीटीएम।

समाधान शिविर में समस्याएं सुनते सीटीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed