फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players will show their strength in Under 11 category matches

Kaithal News: अंडर 11 वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in Under 11 category matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से अंडर 11 वर्ग के लड़के व लड़कियों की लड़के व लड़कियों की स्कूली तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में करवाई जाएगी। इन मुकाबलों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

इन खेलों को सुचारू रुप से करवाने के लिए प्रधानाचार्य रमेश कैंदल को जिला स्तरीय खेल सचिव नियुक्त किया है। एईईओ नरमैल सिंह खेलों के इंचार्ज होंगे। इनके साथ लगभग 100 ऑफिशियल व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। यह जानकारी खेलों के इंचार्ज एईईओ नरमैल सिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं और मैदान की सफाई करवाई गई है। जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अंडर 11 के लगभग 400 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। इसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के लडक़े व लड़कियां भाग लेंगी ओर लगभग दस विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी खेल प्रतियोगिताएं सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में आयोजित की जांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को लड़के-लड़कियों के सभी मुकाबले होंगे। 25 सितंबर को लड़के व लड़कियों के एथलेटिक्स मुकाबले होंगे। उसके बाद 26 सितंबर को राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें लगभग 100 के करीब प्रतिभागी भाग लेंगे। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में लगभग दस खेल होंगे, जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, योगा, चैस, कैरम, कुश्ती, रस्सा कस्सी सहित कैरम में पांच की टीम भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed