फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players will show their strength in block, district and state level sports competitions.

Kaithal News: ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Tue, 13 Aug 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in block, district and state level sports competitions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में स्कूली खेल प्रतियोंगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले ब्लॉक स्तर और इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंत में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। यह जानकारी एईओ खेल रमेश चहल ने दी।

उन्होंने बताया कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में कैथल जिला हमेशा, हरियाणा में अव्वल रहता है और इस बार भी शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लगभग दो हजार हजार लड़के व लड़कियां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस आयोजन में लगभग 30 खेल करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


खेलों की सूची इस प्रकार से- खेलकूद प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बेडमिंटन, बॉस्केटबाल, मुक्केबाजी, साइक्लिंग, तलवारबाजी, फुटबाल, जिमनाष्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, तैराकी, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, ताईक्ववाडों, टेनिस, वॉलीबाल, कुश्ती, भारतोलन, बेसबाल, चैस, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल,स्केटिंग, योगा व सॉफ्ट बाल प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं छोटूराम इंडोर स्टेडियमय, जाट खेल स्टेडियम, पुलिस लाइन को मैदान, इंडस स्कूल व राजकीय शेरगढ़ स्कूल में आयोजित की जाएंगी। चहल ने बताया कि सबसे पहले 17,18 व 20 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 23 से 25 अगस्त को जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। उसके बाद एक सितंबर से राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की जांएगी। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं एक सितंबर से आरंभ होगी विभिन्न तारीख में 23 सितंबर तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी। एक से तीन

सितंबर को रोहतक, कैथल, अंबाला व पानीपत में होंगी

उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं। रोहतक में मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी, जिसमें अंडर 17 व 19 आयु वर्ग की लड़कियांं भाग लेंगी। रोहतक में स्केटिंग प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14, 17,19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियांं भाग लेंगी। रोहतक में सॉफ्टबाल प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14, 17,19 आयु वर्ग की लड़कियांं भाग लेंगी। कैथल में जूडो प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग की लड़कियांं भाग लेंगी।


एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि कैथल में हैंडबाल प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14,17, 19 आयु वर्ग के लड़के भाग लेंगे। कैथल में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी में जिसमें केवल अंडर 19 आयु वर्ग के लड़के भाग लेंगे। अंबाला में तैराकी प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग की लड़कियांं भाग लेंगी।अंबाला में जिम्नाष्टिक प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14,17,19 आयु वर्ग के लड़के भाग लेंगे। पानीपत में टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी में जिसमें अंडर 14,17, 19 आयु वर्ग के लड़के भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed