{"_id":"662ee39a26e55aec9001b8b4","slug":"players-who-won-medals-at-international-level-were-honored-kaithal-news-c-245-1-kht1002-114999-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Mon, 29 Apr 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एचसीएस दलजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कुराश खिलाड़ी सिमरन, मनप्रीत, चिराग, अशीष और रोहित और बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीषा मौन, संजना और स्नेहा व बास्केट बॉल खिलाड़ी उदित राविश को सम्मानित किया।
ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुमार राष्ट्रपति अवॉर्डी ने बताया कि जिला कैथल के पांच खिलाड़ी हाल ही में साउथ एशियन कुराश चैंपियनशिप में पदक जीत कर आए हैं। इसके इलावा बॉक्सिंग की तीन अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एवं बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उदित राविश को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडिय़ों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेहनत करो आपको सफलता 100 प्रतिशत मिलेगी। उन्होंने खेल के साथ साथ बच्चों को शिक्षा पर भी ध्यान देने को कहा। मंच का संचालन संदीप डीपीई और विजय टांक मुख्याध्यापक ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के महा सचिव मास्टर प्रेम और फाउंडर बलविंदर, राज कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, नवीन सिंहमार एसओ, पुलिस डिपार्टमेंट हरियाणा, दिनेश चार्टेड अकाउंटेंट, अनिल एडवोकेट, अनिल रंगा, मनोज राजकमल ढांडा, अजीत चहल राजबीर कादयान, रमेश चहल एईओ व अशोक शर्मा मोजूद रहे।