फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players showed their strength in Under-11 school sports competition

Kaithal News: अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 25 Sep 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Under-11 school sports competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाकर हुनर का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कबड्डी के मुकाबले में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परिचय लिया व सभी को आशीर्वाद दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के मुकाबले देखे और उनके खेल प्रदर्शन को सराहा। उनके साथ खेल इंचार्ज नरमैल सिंह, कनवीनर पीटीआई विजेंद्र सिंह, मेहताब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेल इंचार्ज नरमैल सिंह, कनवीनर पीटीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 11 स्कूली खेल प्रतियोगिता आरंभ हुई पहले दिन 10 खेलों के प्रत्येक खंड के लड़के व लड़कियों की 18-18 टीमों ने भाग लिया। इसमें सैंकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दूसरे दिन जाट खेल स्टेडियम में लड़के व लड़कियों के एथलेटिक्स मुकाबले होंगे। वीरवार को अंतिम दिन राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेलों में प्रथम आने वाले सभी विजेता खिलाड़ी आगामी होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


इस अवसर जिला खेल एईओ रमेश चहल, पीटीआई गौरव, डीपीई सुनील कुमार, डीपीई सुरेंद्र धारीवाल, पीटीआई हकीकत राय, पीजीटी विमल कुमार, पीटीआई गोबिंद पीटीआई जगदीश कोबरा, जेबीटी दलबीर सिंह, डीपीई चरण सिंह, रेखा रानी, डीपीई नीरु, डीपीई बीरो देवी, पीटीआई आदि मौजूद रहे।
लड़कियों की टीम के परिणाम

n
कबड्डी में प्रथम स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान राजौंद की टीम ने हासिल किया।

n
खो खो में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया।

n
योग में प्रथम स्थान पूंडरी ने हासिल किया व दूसरा स्थान कैथल ने हासिल किया।

n
शतरंज में प्रथम स्थान पूंडरी ने हासिल किया व दूसरा स्थान कैथल ने हासिल किया।

n
कैरम बोर्ड में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया।

n
रस्साकशी में प्रथम स्थान गुहला की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया।

n
इनलाइन स्केटिंग में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान गुहला चीका की टीम ने हासिल किया।

n
कुश्ती 20 किलोभार में प्रथम स्थान रजनी पूंडरी ने हासिल किया व दूसरा स्थान वंशिका कैथल ने हासिल किया।

n
कुश्ती 22 किलोभार में प्रथम स्थान याशिका कैथल ने हासिल किया व दूसरा स्थान अवनी पूंडरी ने हासिल किया।

n
कुश्ती 24 किलोभार में प्रथम स्थान अंशु राजौंद ने हासिल किया व दूसरा स्थान तमन्ना पूंडरी ने हासिल किया।

n
कुश्ती 28 किलोभार में प्रथम स्थान खुशी पंूडरी ने हासिल किया व दूसरा स्थान सिमरन राजौंद ने हासिल किया।

n
कुश्ती 30 किलोभार में प्रथम स्थान निष्ठा राजौंद ने हासिल किया व दूसरा स्थान दीप्ती कैथल ने हासिल किया।

लड़कों की टीम के परिणाम

n
कबड्डी में प्रथम स्थान गुहला की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया।

n
खो खो में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान राजौंद की टीम ने हासिल किया।

n
योग में प्रथम स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया।

n
शतरंज में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया।

n
कैरम बोर्ड में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया।

n
रस्साकशी में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान सीवन की टीम ने हासिल किया।

n
इनलाइन स्केटिंग में प्रथम स्थान कैथल की टीम ने हासिल किया व दूसरा स्थान पूंडरी की टीम ने हासिल किया।

n
कुश्ती 20 किलोभार में प्रथम स्थान नवजोत कैथल ने हासिल किया व दूसरा स्थान प्रिंस कलायत ने हासिल किया।

n
कुश्ती 22 किलोभार में प्रथम स्थान रूहदीप कैथल ने हासिल किया व दूसरा स्थान आर्यन राजौंद ने हासिल किया।

n
कुश्ती 24 किलोभार में प्रथम स्थान खुशप्रीत राजौंद ने हासिल किया व दूसरा स्थान तूषार कैथल ने हासिल किया।

n
कुश्ती 26 किलोभार में प्रथम स्थान हरमन संधू कैथल ने हासिल किया व दूसरा स्थान रमन राजौंद ने हासिल किया।

n
कुश्ती 28 किलोभार में प्रथम स्थान कलवीन कलायत ने हासिल किया व दूसरा स्थान नमन कैथल ने हासिल किया।

n
कुश्ती 30 किलोभार में प्रथम स्थान मनप्रीत कलायत ने हासिल किया व दूसरा स्थान मनन कैथल ने हासिल किया।

n
कुश्ती 32 किलोभार में प्रथम स्थान प्रतीक कलायत ने हासिल किया व दूसरा स्थान कनिष्क कैथल ने हासिल किया।

n
कुश्ती 34 किलोभार में प्रथम स्थान कार्तिक कलायत ने हासिल किया व दूसरा स्थान शुभम कैथल ने हासिल किया।

n
कुश्ती 34 प्लस किलोभार में प्रथम

स्थान रमनीत कलायत ने हासिल किया व दूसरा स्थान विनय कैंदल कैथल ने

हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed