{"_id":"69b5aa1d217109830c0e3906","slug":"players-showed-their-strength-in-harsaula-kabaddi-cup-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146388-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरसौला कबड्डी कप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरसौला कबड्डी कप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
14kht_35_ हरसाैला गांव में आयोजित कबड्डी मुकाबले में रेडर को पकड़ते हुए कैचर संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरसौला में बाबा मेहर सिंह खेल कमेटी व ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित कबड्डी कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा व पंजाब की 36 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान सभी मुकाबले 62 किलोग्राम भार वर्ग में खेले गए।
कबड्डी कप में चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला गया। इससे पहले सभी टीमों के लीग मैच आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने दमदार रेड और शानदार कैच कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और हर अच्छे दांव पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। देर रात तक चले मुकाबलों को देखने के लिए पूरे दिन मैदान में खेल प्रेमियों की भीड़ लगी रही।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर रहने वाली टीमों और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि गांव में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रकार के खेल आयोजनों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष नौवां कबड्डी कप आयोजित किया गया। इस आयोजन में सरपंच बलवान सिंह, परम ढुल, अनिल ढुल, राममेहर, काली और परमजीत हरसौला का विशेष योगदान रहा।