आरकेएसडी खेल काम्पलेक्स में जारी दो दिवसीय जिला स्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में लड़कियों की पांच टीमों व लड़कों की 8 टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल कैथल की टीम ने ओएसडीएवी स्कूल की टीम को हराया। फाइनल मैच में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खिलाड़ियों ने आरकेएसडी स्कूल की खिलाड़ियों को 22-17 से हराया। इसी तरह लड़कों जूनियर सेक्शन में राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जाट बॉस्केट बाल सेंटर की टीम को 45-43 से हराया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन कैथल के प्रधान एसपी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अनूप धीमान व राजेश ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आरके एसङी संस्थाओं के चेयरमैन साकेत मंगल, सुनील चौधरी, गुरदीप भोला, सतपाल शर्मा, संजय बंसल, जसवीर सिंह, रोहतास गिल, बिजेदंर ढांङा व जयवीर सिंह मौजूद रहे।