फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players are carving their future in the Kabaddi game nursery of Shergarh village.

Kaithal News: शेरगढ़ गांव की कबड्डी खेल नर्सरी में खिलाड़ी तराश रहे भविष्य

Mon, 14 Oct 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Players are carving their future in the Kabaddi game nursery of Shergarh village.
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। शेरगढ़ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित कबड्डी खेल नर्सरी में कईं खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत रहे हैं ओर अपना भविष्य संवाद रहें हैं। पीटीआई विजेंद्र बेरवाल ने बताया कि वैसे तो इस स्कूल में हैंडबॉल, ताइक्वांडो, तलवारबाजी की भी कोचिंग दी जा रही है लेकिन कबड्डी खेल नर्सरी के खिलाड़ी सुबह शाम अभ्यास कर राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर भाग लेकर पदक

जीत रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस नर्सरी में 25 के अलावा 60 खिलाड़ी भी कबड्डी खेल का अभ्यास करने आते हैं। इन खिलाड़ियों को कबड्डी कोच रोहताश रोहेड़ा अभ्यास करवाते हैं। वे अपने समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं और सिविल सर्विस में भी चार बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं कबड्डी नर्सरी के कोच रोहताश ने बताया की यह नर्सरी पिछले लगभग छह महीन से संचालित हैं। इसमें 25 खिलाड़ियों के अलावा गांव के लगभग 60 खिलाड़ी भी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी नर्सरी में अंडर 14, 17 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हैं जो सुबह शाम तीन तीन घंटे अभ्यास करते हैं। वहीं सरकार की और से आठ से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 14 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये खुराक भत्ता मिलता है जो सीधे खिलाड़ियों के बैंक खाते में आते हैं।

कोच रोहताश का सपना है की सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर माता पिता का नाम रोशन करेंं। संवाद

सागर, कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि वह 10 वीं कक्षा का छात्र है। राज्यस्तर पर खेल चुका है वह सुबह शाम कई घंटे मैदान में अभ्यास करता है उसका सपना है की वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर अपने देश व माता पिता का नाम रोशन करेंं।

मोहित, कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि वह 10 वीं कक्षा का छात्र है। राज्यस्तर पर खेल चुका है वह सुबह शाम कई घंटे मैदान में अभ्यास करता है उसका सपना है की वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर अपने देश व माता पिता का नाम रोशन करेंं।

अंकुश, कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि वह 12 वीं कक्षा का छात्र है। राज्यस्तर पर खेल चुका है वह सुबह शाम कई घंटे मैदान में अभ्यास करता है। अच्छा प्रदर्शन लक्ष्य है।


लक्षय, कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि वह 11 वीं कक्षा का छात्र है। राज्यस्तर पर खेल चुका है वह सुबह शाम कई घंटे मैदान में अभ्यास करता है। प्रदर्शन से पदक जीतना है। लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed