{"_id":"623b86dbdce9f561ba0fb2c0","slug":"player-kuldeep-won-bronze-medal-in-judo-competition-kaithal-news-knl1026899170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ी कुलदीप ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ी कुलदीप ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
Player Kuldeep won bronze medal in Judo competition
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। श्री गंगा नगर राजस्थान में हुई नेशनल डेफ एंड डंब जूडो प्रतियोगिता में गांव कुलतारण के खिलाड़ी कुलदीप ने कांस्य पदक जीतकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। कैथल पहुंचने पर खिलाड़ी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बता दें कि खिलाड़ी कुलदीप न तो सुन सकता है और न ही बोल सकता है। परंतु अपनी मेहनत और कोच की प्रेरणा और प्रशिक्षण से हरियाणा का नाम पूरे देश में चमका रहा है।
तीन साल पहले गांव कुलतारण में एक डेरे के कुंड में कुलदीप तैराकी कर रहे थे। इस दौरान जूडो कोच जोगिंदर ने उसे देखा। जोगिंद्र को लगा की इस खिलाड़ी को अगर जूडो सिखाई जाए तो ये अच्छे परिणाम दे सकता है। करीब तीन वर्ष पहले कुलदीप ने जूडो का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पहले ही साल में ही राज्य स्तर पर डेफ एंड डंब प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। पिछले दो वर्ष से राज्यस्तर पर स्वर्ण जीत रहा है।
खिलाड़ी कुलदीप ने श्री गंगा नगर राजस्थान में हुई नेशनल डेफ एंड डंब जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुलदीप अभी सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम कैथल में जूडो कोच सपना के पास सुबह शाम प्रशिक्षण ले रहा है। कोच सपना ने बताया कि कुलदीप बड़ा होनहार और मेहनती खिलाड़ी है। उसको प्रशिक्षण में हमें दिक्कत तो आती है, क्योंकि वह बोल और सुन नहीं सकता परंतु वो आंखों और हाथ के इशारों से बहुत जल्दी समझ जाता है कि उसे कौन सा दांव लगाना है।
विज्ञापन
डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें खिलाड़ी कुलदीप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक की उम्मीद है। इस अवसर पर जूडो कोच टेक सिंह, सुखबीर चहल, अशोक, सुनील सैनी, रमेश चहल प्रन, घनश्याम शर्मा व वीरेंद्र धीमान मौजूद रहे।