{"_id":"687a954c6f9dc918da072824","slug":"plants-given-to-players-in-awareness-program-kaithal-news-c-18-1-knl1004-695391-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जागरूकता कार्यक्रम में खिलाड़ियों को दिए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जागरूकता कार्यक्रम में खिलाड़ियों को दिए पौधे
Sat, 19 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन बैडमिंटन अकादमी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी अभिषेक मेहता ने अकादमी में पहुंचकर खिलाड़ियों को पौधे बांटे।
अकादमी के संचालक रजत आनंद ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। यदि बचपन से ही बच्चों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए, तो वे आगे चलकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने बताया कि अकादमी का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें एक सकारात्मक जीवनशैली की ओर अग्रसर करना है।
समाजसेवी अभिषेक मेहता ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी आवश्यक है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संजोए, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं।