{"_id":"6920b9ed388d4f5d6f004f08","slug":"pistol-supplier-on-four-day-police-remand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-785747-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिस्तौल सप्लाई करने वाला चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिस्तौल सप्लाई करने वाला चार दिन के पुलिस रिमांड पर
Sat, 22 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अवैध पिस्तौल और कारतूस सप्लाई करने के मामले में करनाल के कौंड निवासी दुष्यंत उर्फ डिड्डु को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी देवेंद्र सिंह की टीम ने की।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 4 अक्तूबर को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से थोड़ा आगे एसवाईएल नहर के पास, जसवंती-बलवंती मार्ग पर, क्योड़क निवासी रजत उर्फ रज्जी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए थे, जिसके आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। जांच एचसी देवेंद्र सिंह को सौंपी गई। पूछताछ में आरोपी रजत ने खुलासा किया कि उसे यह असला दुष्यंत ने सप्लाई किया था। दुष्यंत किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए, जिसके बाद उसे रिमांड पर लिया गया।