फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Phone call from Pakistan number disturbing people

पाकिस्तान से लगातार आ रहे फोन से लोग हो रहे परेशान

Wed, 02 Mar 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत Updated Wed, 02 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पाकिस्तान के नंबर से लोगों को लाटरी के ड्रा में लाखों रुपये निकलने बारे लगातार फोन करके  परेशान किए जाने का सिलसिला जारी है। कलायत थाना में दी अपनी शिकायत में बलजीत सिंह नायक ने आरोप लगाया कि गत दिवस करीब 4 बज कर 17 मिनट पर उनके पास 0923067069299 नंबर से फोन आया। बोलने वाले ने कहा कि वह आइडिया कस्टमर केयर से आकाश वर्मा बोल रहा है।

उसने कहा कि जनवरी मास में नरेंद्र मोदी व अमिताभ बच्चन ने गरीब लोगों की मदद के लिए एक स्कीम शुरू की थी, जिसमें आपके मोबाइल नंबर का 25 लाख रुपये का इनाम निकला है। उसने आगे की जानकारी के लिए एक अन्य नंबर 00923016066507 पर तुरंत प्रभाव से फोन करने को कहा। तथाकथित आकाश वर्मा ने निर्देश देते हुए उन्हें कहा कि इस बारे किसी को बताना मत क्योंकि जिस के पास सिम होगा इनाम उसी को मिलेगा। ऐसे में सिम के लिए कोई आपका कत्ल भी कर सकता है। आपको बिना किसी को बताए दिए गए नंबर पर तत्काल फोन करना है तथा आगे फोन पर विजय कुमार आपको जो निर्देश दे उनका पालन करना है।
विज्ञापन


वे ही आपको बताऐंगे कि इनाम के 25 लाख रुपये कौन से बैंक व कहां से मिलेंगे। जिस व्यक्ति ने उनको फोन किया था वह थोड़ी थोड़ी देर बाद उनको फोन करके पूछता रहा कि फोन किया कि नहीं। उनको जवाब देता रहा कि मेरे फोन में बैलेंस नही है तथा अभी अपने साइकिल पर सवार हो कर शह र जा रहा हूं वहां जाकर रिचार्ज करवा कर फोन करूंगा। 4 बज कर 36 मिंट फिर 5 बज कर 18 मिनट तथा फिर 5 बज कर 41 मिनट पर उनका फोन आया तो कहा कि यदि इतना ही जरूरी है तो वे खुद फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही उसने फोन पर गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। बलजीत ने अपना शक जाहिर किया कि पाकिस्तानी के नंबरों से फोन करके शायद कोई खुफिया जानकारी हासिल करने में लगा है। उनका कहना है कि ये नंबर उन लोगों के पास कहां से आ रहे हैं तथा लोगों को मूर्ख बना कर उनके कंप्यूटर व मोबाइलों के माध्यम से क्या डाटा चुरा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि नंबर की जांच करके पता किया जाए कि ये लोग किस किस को फोन लगा चुके हैं तथा उनका प्लान क्या है। कहीं देश के प्रति कोई गहरी साजिश तो नही रची जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed