फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Peyonda's Jyoti will shine in Women's World Cup

Kaithal News: महिला विश्व कप में नाम रोशन करेगी प्यौंदा की ज्योति

Sun, 04 Jun 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Peyonda's Jyoti will shine in Women's World Cup
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन


कैथल। महिला बेसबॉल एशियन कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन के आधार पर गांव प्यौंदा की खिलाड़ी ज्योति सैन का चयन विश्व कप के लिए हुआ है। गांव का नाम रोशन करने पर ग्रामीण गदगद हैं। टीम में रोहतक की रेणु का भी चयन हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी ही हरियाणा की हैं। बाकी अन्य प्रदेशों से हैं।

गौरतलब है कि हांगकांग में 21 मई से दो जून तक हुई एशियन प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने अंतिम छह में जगह बनाई। टीम में विभिन्न राज्यों से 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें इंडोनेशिया को हराकर भारतीय टीम ने अंतिम छह में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


स्टेट अवार्डी पीटीआई कुलदीप सिंह ने बताया कि हांगकांग में आयोजित महिला बेसबॉल एशियन कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में हरियाणा की दो खिलाड़ियों में प्यौदा गांव की ज्योति सैन भी है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ज्योति सैन का चयन महिला विश्व कप 2023 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कनाडा में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई ने बताया कि ज्योति सैन 2017 से स्कूल के समय से ही क्रिकेट व बेेसबॉल खेल रही है। ज्योति साधारण परिवार से हैं। पिता इंदर सिंह गांव के नंबरदार है। माता धनपति देवी, दो बड़े भाई संदीप, मंदीप सहित एक बड़ी बहन टीनू है। भाई मंदीप सिंह ने बताया कि बहन ज्योति चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में बीए फाइनल कक्षा की छात्रा है। उधपस पिता इंदर सिंह सेन का कहना है कि बेटी ज्योति सैन की जीत पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। बेटी से उम्मीद करते हैं कि विश्व कप मुकाबले में जीत दर्ज कर देश का नाम ऊंचा करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed