{"_id":"67856ecd5c135054bc00642d","slug":"petrol-pump-operator-met-sp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560011-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसपी से मिले पेट्रोल पंप संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसपी से मिले पेट्रोल पंप संचालक
Tue, 14 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पेट्रोल पंप एसोसिएशन कैथल के प्रधान शीशपाल दाऊ से फोन के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एसोसिएशन के पंप संचालक सोमवार को एसपी राजेश कालिया से मिले। इस मुलाकात में शिकायतकर्ता शीशपाल दाऊ ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
प्रधान शीशपाल दाऊ ने एसपी को जानकारी दी कि आरोपियों ने पहले तो एक सूप की रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी संचालक के फोन से रंगदारी मांगी। इसके बाद उसके नंबर पर गूगल पे से रुपये भी भेजे। इसलिए इन आरोपियों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। इस पर एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए को सौंप दी।
यह है पूरा मामला ः पेट्रोल पंप एसोसिएशन कैथल के प्रधान शीशपाल दाऊ से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में एसोसिएशन प्रधान ने एसपी कैथल और सिविल लाइन थाना के एसएचओ को एक लिखित में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
शिकायत में प्रधान ने बताया था कि 11 जनवरी को रात करीब साढ़े सात बजे उसे एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। इस फोन कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
बताया कि फिरौती मांगने की धमकी इससे पहले जून 2024 में फोन कॉल के माध्यम से मिली थी। दाऊ ने बताया था कि इस फोन कॉल की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। इसके पुलिस जानकारी मिली कि जिस अज्ञात ने उसे कॉल की, उसने सूप की रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी संचालक का फोन मांग यह कॉल की थी।
हालांकि जिन अज्ञात ने कॉल की थी, वे अज्ञात सूप के रेहड़ी संचालक को सूप के रुपये उसके रुपये ऑनलाइन माध्यम से करके गए थे। उसका यूटीआर नंबर 501104726183 और नाम राजीव कुमार है। प्रधान ने शिकायत में कहा कि इस फोन कॉल की धमकी के बाद उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है।