फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Person returning from sister's house dies in road accident

बहन के घर से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Person returning from sister's house dies in road accident
कुतुबपुर-कैथल रोड पर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। व्यक्ति अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गली नंबर-4 बलराज नगर निवासी विक्रमजीत सिंह ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ सब्जी का काम करता है। वे दो भाई हैं। 27 सितंबर को वह अपने पिता राजबीर के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कुतुबपुर में अपनी बुआ के यहां गए हुए थे। इसके बाद शाम छह बजे वे वापस कैथल जा रहे थे। उनके पिता आगे-आगे चल रहे थे। जैसे ही वे कुतुबपुर रोड नजदीक पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने उनके पिता की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पिता व दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति भी सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनके पिता राजबीर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed