{"_id":"6148dee98ebc3ecdff6c5568","slug":"person-planting-saplings-on-divider-dies-in-road-accident-kaithal-news-knl838761147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर पौधे लगा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर पौधे लगा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी-रसीना रोड पर एक व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। चिरंजीवी कॉलोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सड़क पर बने डिवाइडरों पर पौधे लगाने का ठेका लेता है। इसके चलते उन्होंने गांव रसीना में डिवाइडर पर पौधे लगाने का ठेका लिया हुआ है।
19 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे गांव मूंदड़ी निवासी रवि प्रकाश उसके पास काम के लिए गांव रसीना में आया था। इसके बाद रवि प्रकाश ने गांव रसीना के पास सड़क पर बने डिवाइडर पर पौधे लगाने शुरू कर दिए थे। इस दौरान वह भी पूंडरी की ओर गांव रसीना में स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर खड़ा था। जैसे ही वह उसकी ओर आ रहा था तो पूंडरी की ओर से आ रहे गाड़ी चालक ने पौधे लगा रहे रवि प्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि प्रकाश बेहोश होकर गिर गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद इसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रवि प्रकाश की मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।