{"_id":"66c91755839187f0e701d414","slug":"peoples-organizations-took-out-a-candle-march-in-protest-against-the-murder-of-a-female-doctor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459042-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में जन संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में जन संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
Sat, 24 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बच्चियों व 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ की हैवानियत के विरोध में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च के कार्यक्रम के तहत सीटू, जनवादी महिला समिति, एसकेएस, रिटायर्ड कर्मचारी संघ व खेत मजदूर यूनियन से जुडे जन संगठनों के कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद वे कैंडल मार्च निकालते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे।
इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सावित्री ने की व संचालन मास्टर जय प्रकाश शास्त्री ने किया। शास्त्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के एक मेडिकल कॉलेज महिला जूनियर डॉक्टर से हैवानियत के बाद हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि अपराधी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। यह घटना स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को उजागर करती है। इस अवसर पर मास्टर रामपाल शर्मा, शिवचरण, मदन पहलवान, शर्मिला, संगीता, नरेश कुमार रोहेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद