{"_id":"683dff29a41d529ba604870b","slug":"people-should-get-their-pets-vaccinated-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-661351-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं आमजन: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं आमजन: डीसी
Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि नगर निकाय व पशुपालन विभाग के अधिकारी मौसम को देखते हुए समय रहते गोशालाओं में आवश्यक प्रबंध करें, ताकि गोवंश को चारे, सर्दी-गर्मी से बचाव व चिकित्सा संबंधी कोई दिक्कत न आए। डीसी ने सड़कों से पशुओं को हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाने के भी निर्देश दिए।
डीसी प्रीति ने कहा कि गोशालाओं में गोवंश को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करें। गोशालाओं का दौरा कर पता लगाएं कि चारे संबंधी कोई परेशानी तो नहीं है। अब गर्मी का मौसम है तो वहां पंखों आदि की व्यवस्था कैसी है। सर्दियों का मौसम आने वाला हो तो दो-तीन माह पहले ही गोशालाओं का दौरा कर तैयारियां आरंभ करें। इसी तरह से बारिश के मौसम को लेकर समय रहते तैयारियां की जाएं। वहां चारे की उपलब्धता, स्वच्छता, इलाज की स्थिति, पशु रखने की क्षमता को लेकर आवश्यक तैयारियां करें।
इसके साथ नगर निकाय विभाग के अधिकारी शहरों में सड़कों पर गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, ईओ दीपक कुमार सहित सभी नगर पालिका को सचिव मौजूद रहे। संवाद