फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People on hunger strike break fast unto death

जमीन पर कब्जे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने खत्म की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
People on hunger strike break fast unto death
गुहला-चीका। पटियाला-चीका स्टेट हाइवे पर मार्केटिंग बोर्ड की जगह पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता हरदीप बदसूई व उसके कुछ अन्य साथियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

विदित रहे कि किसान नेता हरदीप व उनके साथियों ने मार्केटिंग बोर्ड की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत करते हुए अनशन शुरू किया गया था। वीरवार को गुहला के तहसीलदार प्रदीप कुमार ने उन्हें जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन खत्म करवाया।
विज्ञापन

तहसीलदार गुहला व इलाका मैजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकारी जगह पर कथित रूप से कब्जा करने बारे प्रशासन को शिकायत मिली थी जिस पर कुछ लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इन लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही जगह को खाली कर देंगे। प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकारी तौर पर की गई कार्रवाई को अनशन पर बैठे लोगों को बता दिया गया और उन्हें आश्वस्त किया गया कि सरकार की एक इंच भूमि पर भी कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। जिसके बाद अनशन पर बैठे हरदीप व उसके साथियों ने अनशन खत्म करने का फैसला लिया। तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि हरदीप व उसके साथियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन खत्म करने के बाद किसान नेता हरदीप बदसूई ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें जो आश्वासन दिया है, उससे वे संतुष्ट हैं। यदि कब्जा नहीं हटा तो वे फिर से अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed