फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People of the society engaged in the society's program

Kaithal News: सोसायटी के कार्यक्रम में जुटे समाज के लोग

Tue, 06 Feb 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
People of the society engaged in the society's program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मदनलाल ढींगरा स्मारक स्थित पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के सभागार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी कैथल की मासिक बैठक हुई। इस मौके पर समाज के लोग जुटे और कई तरह के विचार-विमर्श किए।

मंच का संचालन करते हुए महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि बैठक में सबसे पहले गायत्री मंत्र के उच्चारण के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की बधाई सांझा की व जनवरी माह में सदस्यों के निकट संबंधियों के स्वर्ग वासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर तीर्थराम चावला, महेश दुआ, वीके चावला, रामकिशन दिगानी, महेंद्र खन्ना, धर्मपाल खत्री, राजपाल गुलाटी, रामलाल कालड़ा, जगदीश कालड़ा, अशोक भारती ने भजनों व राष्ट्र गीतों के माध्यम से सदन का मनोरंजन किया तथा योग प्रशिक्षक कश्मीरी लाल सीकरी ने योगा के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान नरेंद्र निझावन ने बताया कि सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है, उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि कृपा सभी सदस्यगण नए भवन को देखकर तन मन धन से सहयोग दें।

इस बैठक में जनवरी व फरवरी माह में जन्में सदस्यों राजकुमार दुआ, रमेश सरदाना, भीमसेन सचदेवा, ओमप्रकाश पुण्यानी, धर्मपाल खेत्रपाल, अशोक गोगिया, कृष्ण लाल तनेजा, मदनलाल कटारिया, मनोहर लाल आहूजा, डॉ. कृष्णपाल सतीजा का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। वरिष्ठ नागरिकों को दिनचर्या में आने वाली सामाजिक व प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा की।


अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र निझावन व मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने की। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, धन सचदेवा, सतीश चावला, डॉ. जैली राम बंसल, लक्ष्मी दास खुराना, सुभाष चावला, जितेंद्र बंसल, गोबिंद लाल, खरैती लाल सहगल, ईश्वर शर्मा, आईडी अरोड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, अमरनाथ कुमार, बाबूराम शर्मा, प्रेम चराया, अर्जुन लाल गेरा, हरीश पुरी, कंवल तनेजा, यशपाल चौधरी, विजय कुमार जैन, कैलाश अरोड़ा, शशी बाला, राजरानी सरदाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed