फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People furious over water drainage problem, jammed on Rajound-Poondri road

पानी की निकासी समस्या पर भडक़े लोग, राजौंद-पूंडरी मार्ग पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
People furious over water drainage problem, jammed on Rajound-Poondri road
गांव सेरधा में गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को राजौंद-पूंडरी मार्ग पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक लगे इस जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर राजौंद थाना प्रभारी रामलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी ने पानी निकासी की समस्या के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की और समाधान का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी पानी निकासी की समस्या पिछले कई वर्षों से है। गांव के सभी तालाबों से पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकल रहा है। कई जगह यह पानी घरों में घुस जाता है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को बताया गया। पूरी गली में पानी भरा हुआ है। इस पर थाना प्रभारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और डीसी कार्यालय में भी बात की। जिस पर ग्रामीणों को कैथल भेजा गया और उन्होंने कहा कि वहां से पानी निकासी के लिए समाधान जल्दी ही किया जाएगा। इस पर ग्रामीण मान गए और उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed