{"_id":"653ebd55e7408c7fcd06da2b","slug":"people-expressed-anger-over-non-availability-of-water-kaithal-news-c-245-1-kht1001-6500-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पानी की निकासी न होने पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पानी की निकासी न होने पर लोगों ने जताया रोष
Mon, 30 Oct 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव सेरधा की मुख्य गली में पानी की निकासी न होने के कारण लोगों ने रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि पिछले लंबे समय से वह इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या को कोई भी समाधान नहीं हो रहा।
पानी निकासी की समस्या से खफा होकर महिलाओं व ग्रामीणों ने मिलकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन व सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि गांव सेरधा की मुखिया गली में हर समय पानी भरा रहता है, जिससे पानी निकासी न होने के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल होकर रह गया है।
इतना ही नहीं गांव से यह गली स्कूल को जाती है जहां छोटे-छोटे बच्चों को इस गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। इस बारे गांव के सरपंच से भी उन्होंने बात की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।