फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People complaint against ASI

'एएसआई मांगता है फ्रिज, कूलर और एसी...'

Tue, 29 Jul 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 29 Jul 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
 गुहला चीका। महमूदपुर चौकी के प्रभारी बीरभान की कार्यप्रणाली से खफा आधा दर्जन से अधिक गांव के सरपंचों व पंचों का एक शिष्टमंडल मार्केट कमेटी चीका के रेस्ट हाउस में एसपी कुलदीप सिंह यादव को मिला।
विज्ञापन


गांव खंबेड़ा के सरपंच चंद सिंह, महमूदपुर के सरपंच अमरीक सिंह, शादीपुर के सरपंच प्रीतम सिंह, मलिकपूर के सरपंच करनैल सिंह, दाबा के पंच मलकीत सिंह, चाबा के पंच मेवा सिंह, रत्ताखेड़ा के पूर्व सरपंच जोगा सिंह, अमरीक सिंह और जस्सा सिंह ने एसपी कैथल को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि महमूदपुर चौकी प्रभारी एएसआई बीरभान का व्यवहार लोगों के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


एएसआई ग्रामीणों को बिना वजह धमकाता है और उन पर केस बनाने का डर दिखाकर उनसे पैसे ऐंठता है। सरपंचों ने आरोप लगाया कि एएसआई लोगों को डरा धमका कर उनसे फ्रिज, कूलर, एसी जैसी मंहगी वस्तुओं की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मगलिंग करने का भी आरोप लगाया

सरपंचों ने एसपी को बताया कि महमूदपुर चौकी के प्रभारी पंजाब के स्मगलरों के साथ मिलकर हरियाणा में नशे का कारोबार करवा रहा है। पुलिस की निगरानी में बिक रहे नशे के कारण यहां के युवा नशे की गर्त में डूब रहे हैं। इन सभी सरपंचों ने आरोप लगाया कि पंजाब की तरफ से आ रहे ओवर लोड ट्रकों को टैक्स बैरियर से बचा कर निकालता है। और इसके एवज में यह मोटा नजराना वसूलता है।

गांव खम्बेड़ा के सरपंच चंद सिंह ने एएसआई बीरभान पर धमका कर एक नया फ्रिज लेने का भी आरोप लगाया है। सरपंचों ने यह भी कहा जब चौकी प्रभारी से उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों के पास करने को कहा तो आगे से चौकी प्रभारी ने कहा, ‘जाओ कर लो जो कुछ करना है। ऐसी-ऐसी छोटी मोटी शिकायतों की उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता... तुम लोगों ने जहां जाना तुम लोग जा सकते हो’। गांव वालों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने महमूदपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह चार अगस्त को पूरे इलाके के लोग इकट्ठे होकर चौकी प्रभारी के खिलाफ मुख्यमंत्री के गुहला दौरे के दौरान अपनी शिकायत रखेंगे।


सभी आरोप झूठे :  चौकी प्रभारी
महमूदपुर के चौकी प्रभारी बीरभान ने कहा कि जिन लोगों द्वारा उन पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं, ये राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एससी एक्ट के अधीन एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बदले में इन लोगों द्वारा झूठी शिकायतें करके उन्हें बिना किसी मतलब से तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed