फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People came out to protest against the overbridge near the secretariat

Kaithal News: सचिवालय के पास ओवरब्रिज के विरोध में उतरे लोग

Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
People came out to protest against the overbridge near the secretariat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के विरोध में वीरवार को शहर की कई काॅलोनियों के लोग एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। नाराजगी जताते हुए वे बोले कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच बार एलिवेटेड ट्रैक बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इतना नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एलिवेटेड ट्रैक का समर्थन कर चुके हैं।

नाराज लोग बोले- एलिवेटेड ट्रैक नहीं बना तो सचिवालय, श्मशान घाट सहित हुडा सेक्टरों में जाने वालों को परेशानी होगी। बाद में उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी प्रीति को भी सौंपा। इस संदर्भ में हनुमान वाटिका के पास एक होटल में काॅलोनियों के लोगों ने एकत्रित होकर एक बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल व मनोहर लाल से मिलने की बात पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे रघुवीर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस रेलवे फाटक पर एलिवेटेड ट्रैक बनाने की अपने कार्यकाल में पांच बार घोषणाएं कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पीडब्ल्यूडी विभाग व रेलवे विभाग के अधिकारियों की बैठक भी इस संदर्भ में हो चुकी है। पिछले दिनों रेलवे के उच्च अधिकारियों ने कैथल में एलिवेटेड ट्रैक बनाने की बात भी मनोहर लाल के समक्ष कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन सचदेवा, जितेन्द्र सचदेवा, महेंद्र, कर्मवीर, रेल यात्री कल्याण समिति प्रधान बलवान जटान, वरिष्ठ उपप्रधान लाजपत राय सिंगला, विक्रम बंसल आदि का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी इस मुद्दे को लेकर उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। सही बात यह है कि उन अधिकारियों को वास्तविक ज्ञान नहीं है। रघुवीर सिंह ने बताया कि जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद थे तो उन्होंने भी इस रेलवे एलिवेटेड ट्रैक बनाने की उनकी मांग में उनका सहयोग किया था। उन्होंने कैथल के लोगों के सामने स्वयं कहा कि था कि अब यहां ओवरब्रिज नहीं, बल्कि एलिवेटेड ट्रैक बनेगा।

उन्होंने कहा कि अपनी समस्या को लेकर कई कॉ़लोनियों के लोग सांसद निवास पर भी गए और कहा कि उनकी मांग है कि यहां ओवरब्रिज ना बनाकर एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा।

नाराज लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि यदि यहां ओवरब्रिज बनाया जाता है तो जिला सचिवालय, बस अड्डा, जाट शिक्षण संस्थान, हनुमान वाटिका, श्मशान घाट, ट्रैफिक पार्क, बाल भवन, हुडा सेक्टर 18 और 19, वैष्णो कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, बलराज नगर, बालाजी कॉलोनी, मार्केट सहित शहर एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाएगा। ई रिक्शा वालों का धंधा भी बंद हो जाएगा।


यह भी कहा कि ओवरब्रिज बनने से करनाल रोड छोटू राम चौक पर फाटक बंद होने पर होने वाली भीड़ से जाम लगने की स्थिति पैदा हो जाएगी। जबकि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से किसी को नुकसान का अंदेशा नहीं है, बल्कि रोहतक व कुरुक्षेत्र की तर्ज पर बने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से शहर का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed