फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are upset due to non-availability of buses in the evening

शाम के समय बसें न मिलने से परेशान हैं लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to non-availability of buses in the evening
बस स्टैंड पर शाम छह बजे के बाद स्थानीय रूटों के लिए बसें न मिलने के कारण जिले भर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ एक बस संचालकों की मनमानी सहित रोडवेज विभाग की बसें भी नहीं मिलतीं। जिस कारण लोग देर रात तक बस अड्डे पर इंतजार को मजबूर होकर निजी वाहनों का सहारा लेकर घरों तक पहुंचते हैं। जिसके लिए उन्हें अधिक किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार सुबह से लेकर दोपहर तक बस स्टैंड पर बसों की कोई कमी नहीं होती। जैसे-जैसे शाम होती है तो बसें भी अपने ठिकाने लग जाती हैं। शाम छह बजे के बाद कैथल बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा होती है। यहां यात्रियों को कई-कई घंटे बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है। जब काफी देर बाद बसें नहीं आती तो मजबूरन यात्रियों को अन्य साधनों में सफर करना पड़ता है। लॉकडाउन से पहले कैथल से दिल्ली के लिए 6 बजकर 40 मिनट, कुरुक्षेत्र के लिए 8 बजे व करनाल के लिए 9 बजे यात्रियों को बस सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव है। सुबह से लेकर दोपहर तक बसें रूटों पर दौड़ती हैं, लेकिन शाम होते ही बसें रूटों से लापता हो जाती हैं।
विज्ञापन

यात्रियों संदीप, राजेंद्र, रामकिशन, रणधीर, राजा, रामनिवास का कहना है कि लंबे रूटों की बसें स्थानीय गांवों में नहीं रुकती है। आसपास के लंबे रूट वाले गांव में उतरना पड़ता है। यात्रियों ने मांग की है कि समय अनुसार बसों को चलाया जाए, ताकि शाम के समय यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, करनाल, पूंडरी, असंध, गुहला-चीका और राजौंद रूट पर छह बजे के बाद बस नहीं मिलती है। यात्रियों ने इन रूटों को बहाल करने की मांग की है। यात्रियों ने कहा कि जल्द से जल्द बसों को चलाया जाए, ताकि आने जाने में परेशानी न हो।
यात्री विकास कुमार ने बताया कि वे रोजाना कैथल आते-जाते हैं। शाम को छह बजे के बाद बसें न मिलने से परेशानी होती है। निजी वाहनों के लिए सीवन रोड से ऑटो पकड़कर जाते हैं। इसके बाद बाद निजी वाहनों से घर पहुंचना पड़ता है। बस अड्डे से बसें नहीं मिलती है। उन्होंने शाम के समय बस चलाने की मांग की है।
यात्री रामकिशन का कहना है कि कोरोना काल से पहले कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए रात को आठ बजे बस जाती थी, लेकिन अब बस बंद है। सायं 6.20 बजे के बाद कोई बस नहीं मिलती। 8 बजे जाने वाली बस को दोबारा से चलाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि डिपो में बसों की काफी कमी हैं। जिस कारण से रूटों पर पर्याप्त बसें नहीं चलाई जा रही हैं। देर रात बस सेवा फिलहाल बंद है। जैसे ही डिपो में नई बसें आएंगी तो रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed