फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are convinced of BJP's policies: Karnadev

भाजपा की नीतियों के कायल हैं लोग : कर्णदेव

Thu, 11 Jul 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
People are convinced of BJP's policies: Karnadev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में भारतीय जनता पार्टी जिला कैथल की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्यातिथि प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कर्ण देव कांबोज और प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल के साथ नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल व जिला प्रभारी मनीष यादव ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यवक्ता कर्ण देव कंबोज ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के लोग कायल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए सरपंचों को 21 लाख रुपये बिना टेंडर के विकास कार्यों पर खर्च करने का अधिकार दिया है। इसके अलावा उनको अन्य सुविधाएं और भत्ते भी जारी कर दिए हैं। आज समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री इन समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं की मानिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंन कहा कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र की गलतियां, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी की समस्याएं दूर की जा रही हैं। किसानों को भावांतर योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। जिन बुजुर्गों की आयु 60 वर्ष हो जाती है, उनकी पेंशन अपने आप बन जाती है। लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आज चारों तरफ भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके एवम दीप प्रज्ज्वलित करके की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्यतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।


बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा विधायक लीला राम मनीष यादव नवीन जिंदल एडवोकेट वेदपाल ने अपने अपने सत्र लिए और अपने विचार रखे। जिला प्रभारी मनीष यादव ने मोर्चा और प्रकोष्ठ की भूमिका एवम संगठनात्मक विषय पर अपने विचार रखे। इस बैठक में इस मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, जिला प्रभारी मनीष यादव, चेयरमैन सुरभि गर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, तेजवीर सिंह राजपाल तंवर, कुलवंत बाजीगर, रवि तरावली, दिनेश कौशिक, मनीष कठवाड़, सुरेश राविश, अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, सुरेश क्योडक, देवी दयाल बरसाना, शीशपाल जिंदल अजीत चहल जय दीप राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed