फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   peopele out at home in kaithal in lockdown

लॉक डाउन के बीच बढ़ी सड़कों पर आवाजाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
peopele out at home in kaithal in lockdown
कैथल। लॉक डाउन-2 में अब कुछ ढील नजर आने लगी है। यही कारण है कि शुक्रवार को की मुख्य सड़कों पर बिना किसी काम से घूमने वाले लोगों के टोल के टोल नजर आए। उनके साथ चौक चौराहों से निकलते समय कोई रोक टोक नहीं हुई। यदि किसी एक व्यक्ति को काम होता है तो उसके साथ दो अन्य व्यक्ति बाहर घूमते नजर आ रहे हैं। शहर में कमेटी चौक, छोटू राम चौक, विश्वकर्मा चौक, अर्जुन नगर चौक, अंबाला चौक, ढांड चौक व न्यू छोटू राम चौक पर पुलिस प्रशासन द्वारा नाके जरूर लगाए गए हैं, लेकिन ज्यादातर समय अब यहां से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कैथल नगर परिषद रेड जोन एरिया में, फिर भी नजर आई चहल-पहल
कैथल नगर परिषद एरिया रेड जोन में शामिल है। इसके बावजूद शुक्रवार को गोल मार्केट, करनाल रोड सहित शहर के कई इलाकों में दुकानों के आधे व कई जगह पूरे शटर खुले नजर आए। कई पुस्तक विक्रेता आधे शटर खोलकर पुस्तकें बेचते नजर आए। इसी तरह से टायर विक्रेता भी दुकान खोले नजर आए। हालांकि अधिकारी लगातार अपील कर रहे हैं कि लोग घरों में रहें और लॉक डाउन का पालन करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो व्यक्ति लॉक डाउन को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संभवत: आने वाले समय में पुलिस-प्रशासन रेड जोन नगर परिषद कैथल इलाके में सख्ती करता हुआ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed