फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patwari arrested taking bribe of Rs 10,000

Kaithal News: गांव भाणा का पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Patwari arrested taking bribe of Rs 10,000
कैथल। राज्य विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने पूंडरी क्षेत्र में एक पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने गांव भाणा के एक युवक से जमीन की खेवट अलग करवाने के एवज में 11 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 10 हजार रुपये में काम करने की बात कही। जब पीड़ित ने पटवारी से जल्द काम करने के लिए कहा तो पटवारी ने उसे जवाब दिया कि रुपये देने के बाद ही उसका काम होगा। इस संबंध में शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने पूंडरी पटवार भवन से आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि गांव भाणा निवासी शिकायतकर्ता संजय अपनी शिकायत लेकर उनके कार्यालय में पहुंचा। उसका आरोप था कि खेवट अलग करवाने के नाम पर पटवारी रुपये मांग रहा है। उनकी दो भाइयों की 10 एकड़ जमीन है, जिसकी उन्हें खेवट अलग करवानी है। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम पूंडरी पटवार भवन में पहुंची और रुपये लेते हुए पटवारी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा ली गई रिश्वत की राशि भी टीम ने बरामद की है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पटवारी गांव फतेहपुर का रहने वाला है। टीम मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 14 मई से उक्त पटवारी के पास चक्कर काट रहा था, लेकिन जब बिना रुपये दिए काम करने को पटवारी तैयार नहीं हुआ तो मजबूरन उसे विजिलेंस से शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed