फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patti Afghan boxer Nikita has enhanced the prestige of the district

Kaithal News: पट्टी अफगान की बॉक्सर निकिता ने बढ़ाया जिले का मान

Sat, 07 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patti Afghan boxer Nikita has enhanced the prestige of the district
बॉ​क्सिंग रिंग में निकिता को विजेता घो​षित करता रेफरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पट्टी अफगान गांव की प्रतिभाशाली बॉक्सर निकिता ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में कैथल का नाम रोशन किया है। विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैं। उनकी उपलब्धियां आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।



निकिता के पिता का नाम राजेंद्र और माता का नाम नीलम है। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई पूरी की है। बचपन से ही उन्हें खेलों में विशेष रुचि थी और उन्होंने बॉक्सिंग को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। लगातार अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा है।
विज्ञापन




निकिता का कहना है कि उनका लक्ष्य भविष्य में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है। उन्होंने युवाओं से भी खेलों में आगे आने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की अपील की। कैथल की इस होनहार खिलाड़ी की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

निकिता की प्रमुख उपलब्धियां



वर्ष 2017-18 में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 गर्ल्स बॉक्सिंग वर्ग में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 4 से 8 दिसंबर 2017 तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित हुई थी, जिसमें निकिता ने कांस्य पदक जीतकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया।



वर्ष 2019-20 में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भी भाग लिया। यह प्रतियोगिता 17 से 22 नवंबर 2019 तक दिल्ली में आयोजित हुई थी, जहां उन्होंने अपने खेल अनुभव को और मजबूत किया।



वर्ष 2022 में भोपाल में आयोजित 6वीं एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (20 से 26 दिसंबर 2022) में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों ने हिस्सा लिया था।




खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021, जो 24 अप्रैल से 3 मई 2022 तक बेंगलुरु में आयोजित हुए थे, में निकिता ने कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।



एआईयू नेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी भाग लेकर उन्होंने अपने खेल कौशल का परिचय दिया।



वर्ष 2022 में आयोजित तीसरी एलीट महिला हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।



इसके अलावा खेलो हरियाणा गेम्स 2021 में भी भाग लेकर रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की।



बॉक्स

यह बोले कोच



निकिता की इन उपलब्धियों से कैथल जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत का कहना है कि यदि निकिता इसी तरह लगातार मेहनत करती रहीं तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि निकिता बेहद अनुशासित खिलाड़ी हैं और नियमित रूप से समय पर आकर रिंग में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed