फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patriotic slogans echoed in Tiranga Yatra

Kaithal News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Patriotic slogans echoed in Tiranga Yatra
गुहला-चीका। गुहला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारे गूंजे। यात्रा न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए थी, वरन भारत माता की रक्षा में दिन-रात जुटे हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सशक्त माध्यम बनी। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए। सभी का जोश देखते ही बन रहाथा। शुरुआत पिहोवा रोड से हुई। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि भारत माता के हर सपूत की आत्मा है। यह हमारे देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन

आज हम यहां एकत्रित होकर न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मना रहे हैं बल्कि उन वीर जवानों को भी नमन कर रहे हैं, जो हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यात्रा के दौरान, देशभक्ति के गीतों और नारों ने पूरे क्षेत्र में एक ऊर्जावान माहौल बना दिया। लोग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय-जवान, जय-किसान’ आदि नारों से जोश भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा ताऊ देवी लाल पार्क के सामने से होते हुए, सिनेमा रोड और फिर कैथल रोड से गुजरी, जहां स्थानीय निवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और यात्रा का हिस्सा बने।
इस अवसर पर, पूर्व विधायक ने कहा कि यह यात्रा देश के युवाओं को देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने और उनमें राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक प्रयास है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास और सुरक्षा में अपना योगदान दें। यात्रा का समापन शहीद उधम सिंह चौक पर हुआ।

यात्रा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। इस तिरंगा यात्रा ने गुहला विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति की एक नई लहर पैदा कर दी है, जो आने वाले समय में भी देश के प्रति समर्पण और प्रेम को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed