फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patients will get big relief due to postponement of doctors' strike

डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित होने से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients will get big relief due to postponement of doctors' strike
कैथल। आज सोमवार 13 दिसंबर से होने वाली डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यदि डॉक्टर हड़ताल पर चले जाते तो अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो जाती। इतना ही नहीं विभिन्न समस्याओं से पीड़ित अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ता।
विज्ञापन

बता दें हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन की ओर से मांगों को लेकर 13 दिसंबर को होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब 13 दिसंबर को अस्पताल में ओपीडी व अन्य सभी कार्य सामान्य दिनों की तरह ही होंगे। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सचिन मांडले व सचिव डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि डॉक्टरों की मांगों को लेकर उनके प्रतिनिधि मंडल की सरकार से बातचीत हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार की ओर से अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती करने की मांग पूरा करने की बात कही गई है। साथ में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती नहीं करने व पीजी पॉलिसी बनाने के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। अब डॉक्टरों ने 13 दिसंबर की हड़ताल को 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया है। अगर 31 दिसंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक बार फिर से एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। उस बैठक में हड़ताल से संबंधित आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed