फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patients remain forever indebted to doctors for their compassion and empathy: Kansal

चिकित्सकों की करुणा और संवेदना के लिए रोगी हमेशा रहते हैं ऋणी : कंसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patients remain forever indebted to doctors for their compassion and empathy: Kansal
चिकित्सकों को सम्मानित करते प्रमोद कंसल व अन्य
कलायत। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में नगर के प्रबुद्ध वर्ग की ओर से सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अनाज मंडी कलायत पूर्व उप प्रधान प्रमोद कंसल, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कंसल, श्यामलाल शर्मा ने कलायत सिविल अस्पताल के डॉ. राजीव मित्तल, डॉ. किरण संधू व डॉ. साहिल को पटका पहना व पौधा देकर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

डाॅ. राजीव मित्तल ने कहा कि भारत एक युवा देश है। अगर उसकी युवा शक्ति कुपोषण, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझती रहेगी तो यह जनसंख्या बोझ बन जाएगी। हमें याद रखना चाहिए कि केवल आर्थिक विकास, बुलेट ट्रेन या स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि एक स्वस्थ नागरिक ही किसी देश की असली ताकत होता है।
विज्ञापन



डॉ. किरण संधू ने कहा कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें सिर्फ जागरूक होने की नहीं, जवाबदेही तय करने की जरूरत है। जब तक भारत का आखिरी नागरिक भी स्वस्थ नहीं होगा, तब तक हम सच्चे अर्थों में एक विकसित राष्ट्र नहीं बन सकते। प्रमोद कंसल ने कहा कि लोग डॉक्टर को उनकी मेहनत और इलाज का भुगतान करते हैं लेकिन उनकी करुणा और संवेदना के लिए वे हमेशा ऋणी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सिर्फ एक डॉक्टर नहीं हैं बल्कि मरहम लगाने वाले और आशा की किरण हैं। महामारी और स्वास्थ्य संकटों से निपटने में लोगों की मदद करने वाले चिकित्सा पेशेवरों के कार्यों की हम सभी को सराहना करनी चाहिए। श्याम लाल शर्मा व अनिल कंसल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान हमारे चिकित्सा पेशेवरों की ओर से किए गए योगदान और कोरोना वायरस के खिलाफ उनकी लड़ाई को भुलाया नहीं जा सकता। देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। ज्यादातर डॉक्टर बड़े शहरों में रहना और कमाना पसंद करते हैं। असली सुधार तभी होगा, जब हरेक गरीब को बिना किसी शोषण के सही इलाज मिल सके।

चिकित्सकों को सम्मानित करते प्रमोद कंसल व अन्य

चिकित्सकों को सम्मानित करते प्रमोद कंसल व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed