फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patiala's way cleared with the permission to park the bus

बस खड़ी होने की अनुमति से पटियाला का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Patiala's way cleared with the permission to park the bus
कैथल। दो साल पहले कोरोना के कारण पटियाला बस अड्डे पर रात के समय बसों को खड़ा करना बंद किया गया था। इससे रात में कैथल से पटियाला बस सेवा बाधित हो गई थी। अब रोडवेज ने फिर से अनुमति दी है कि रात को पटियाला बस अड्डे पर बस खड़ी की जा सकेगी। इससे यात्रियों को जहां रात आठ बजे तक पटियाला पहुंचने में मदद मिलेगी। वहीं सुबह जल्दी पटियाला से कैथल के लिए बस मिलने लगेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैथल से पटियाला तक रोजाना तीन हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं लेकिन बसों के अभाव में उन्हें दिक्कतें हो रही थी। अब यात्री फिर से शाम साढ़े पांच बजे कैथल से पटियाला जा सकेंगे। वहीं, रात्रि ठहराव बस सेवा शुरू होने से पहले दोपहर साढ़े तीन बजे तक ही पटियाला की अंतिम बस जाती थी।
विज्ञापन

चीका जाने के लिए भी शुरू हुई रात्रि ठहराव बस सेवा-रोडवेज ने कोरोना महामारी काल के समय पटियाला के साथ ही चीका जाने वाली भी रात्रि ठहराव बस सेवा भी बंद की थी। अब चीका जाने वाली भी रात्रि ठहराव बस सेवा शुरू की गई है। अब चीका के लिए हरियाणा रोडवेज की अंतिम बस का समय शाम सात बजकर 40 मिनट रहेगा। इस रूट पर बस शुरू होने के बाद ग्रामीण रूटों पर रात्रि ठहराव बस शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पटियाला जाने वाली बस की समय-सारिणी
कैथल से पटियाला का समय रोडवेज
सुबह छह बजकर 10 मिनट हरियाणा
सुबह छह बजकर 30 मिनट हरियाणा
सुबह छह बजकर 50 मिनट पंजाब
सुबह सात बजकर आठ मिनट हरियाणा
सुबह सात बजकर 56 मिनट हरियाणा
सुबह आठ बजकर 42 मिनट हरियाणा
सुबह 10 बजकर 20 मिनट पंजाब
सुबह 10 बजकर 38 मिनट हरियाणा
सुबह 11 बजे पंजाब
सुबह 11 बजकर 52 मिनट हरियाणा
दोपहर 12 बजकर चार मिनट हरियाणा
दोपहर 12 बजकर 52 मिनट हरियाणा
दोपहर एक बजकर 30 मिनट पंजाब
दोपहर दो बजे हरियाणा
दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पंजाब
शाम पांच बजकर 25 मिनट हरियाणा(रात्रि ठहराव पटियाला में)
यात्रियों की कमी के कारण कैथल से पटियाला जाने वाली रात्रि ठहराव बस सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया था। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए ही रात्रि ठहराव बस सेवा फिर से शुरू की है। जिससे शाम और रात के समय पटियाला जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। -अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed