{"_id":"6a28801e153ca7818f09b173","slug":"passengers-stranded-as-no-buses-to-delhi-are-available-after-630-pm-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150611-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साढे छह बजे के बाद दिल्ली की बस नहीं मिलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साढे छह बजे के बाद दिल्ली की बस नहीं मिलने से यात्री परेशान
Wed, 10 Jun 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बस अड्डे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शाम के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रात करीब 6 बजकर 40 मिनट के बाद दिल्ली के लिए सीधी बस उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें करनाल के पुराने बस अड्डे की बस पकड़नी पड़ती है या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों तथा अन्य यात्रियों ने बताया कि दिन के समय तो नियमित बस सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, लेकिन शाम ढलने के बाद बसों की संख्या काफी कम हो जाती है। कई बार यात्रियों को करनाल, पानीपत या अन्य स्थानों के लिए अलग-अलग बसें बदलकर सफर करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत होती है।
बस अड्डे पर मौजूद यात्री रामभगत, सुरूप सिंह व मनप्रीत सिंह ने कहा कि देर शाम दिल्ली जाने की आवश्यकता होने पर उन्हें निजी टैक्सी या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिनका किराया सामान्य बस किराये की तुलना में कई गुना अधिक होता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि कैथल से दिल्ली के लिए रात के समय कम से कम एक या दो अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की जाएं, ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या पर्याप्त है और देर शाम बस सेवा शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन-
टीएम विपुल कुमार ने बताया कि नई बसें आने के बाद दिल्ली रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने नहीं दी जाएगी।