फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Partner, extend your hand... busy in cleaning.

Kaithal News: साथी हाथ बढ़ाना... सफाई करने में जुटे

Thu, 31 Oct 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Partner, extend your hand... busy in cleaning.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशाें पर नेहरू युवा केंद्र कैथल ने 27 से 30 अक्तूबर तक जिला के समस्त खंडों में दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा ने बताया कि दिवाली विद माई भारत के लांच होने की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वयंसेवकों ने मिलकर सफाई की।

अभियान के तहत बाजार में सफाई अभियान, ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता अभियान, अस्पतालों की साफ़ सफ़ाई व अन्य स्वयं सेवी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मेरा युवा भारत कैथल के युवा स्वयं सेवियों की ओर से लाला लेखराज मिगलानी चौक से लेकर शास्त्री नगर मार्केट तक स्वच्छता रैली व सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत आईटीआई प्राचार्य सतीश मच्छाल व जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी देकर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य सतीश मच्छाल ने युवाओं को माय भारत पोर्टल के सीवी बिल्डर, ईएलपी आदि विभिन्न विशेषताओं के बारे में अवगत कराते हुए अधिक से अधिक इस पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में महिला आईटीआई इंचार्ज गुरादत्ता, शमशेर, सुदेश, दिनेश, राजेश कुमार, संदीप, प्रदीप कुमार, माय भारत वालंटियर्स दिनेश, गरिमा, गौरव, मंगल, कोमल, आशा, अजय, मनजीत, पूनम आदि युवाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed