फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Participate in the District Youth Festival: Krishna Kumar

Kaithal News: जिला युवा महोत्सव में करें भागीदारी ः कृष्ण कुमार

Fri, 10 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Participate in the District Youth Festival: Krishna Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शुगर मिल के प्रबंध निदेशक एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आगामी 27 और 28 अक्तूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कॉलेज प्रिंसिपल व इंचार्ज से कहा कि युवक-युवतियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को भव्यता व गरिमा के साथ सम्पन्न करवाएं।


वीरवार को कैथल आईटीआई सभागार में आयोजित बैठक में कृष्ण कुमार ने बताया कि 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी 24 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म सभी आईटीआई में उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो और बैंक खाता की प्रति अनिवार्य है। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि प्रथम स्थान को 3,100 रुपये, द्वितीय को 2,100 रुपये और तृतीय को 1,100 रुपये पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये होंगी प्रतियोगिताएं
n
समूह लोक नृत्य व लोक गीत

n
कहानी लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा)

n
कविता लेखन

n
भाषण प्रतियोगिता

n
विज्ञान मेला (मॉडल/कला कौशल)

n
लोक वाद्य यंत्र (एकल व समूह)

n
पेंटिंग (नशा मुक्त युवा व स्वस्थ जीवन शैली के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed